सामाजिक माध्यम पर तीव्र आलोचना

कोलंबो (श्रीलंका) – पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर यहां महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के मध्य खेल के समय कमेंट्री (खेल वृत्तांत) प्रस्तुत कर रही थीं । पाकिस्तान द्वारा अधिग्रहित कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहने के उपरांत उनकी आलोचना प्रारंभ हो गई है । ‘पाकिस्तान द्वारा अधिग्रहित कश्मीर’ भारत का भू भाग होने पर भी ऐसा वक्तव्य देने का विरोध हो रहा है ।
खेल वृत्तांत (कमेंट्री) प्रस्तुत करते हुए सना मीर ने पाकिस्तानी खिलाडी नतालिया परवेज का उल्लेख किया और कहा, ‘नतालिया कश्मीर की, आजाद कश्मीर की खिलाडी हैं; किन्तु उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आना पडता है ।’ पहले ‘कश्मीर’ कहने के उपरांत सना ने त्वरित ‘आजाद कश्मीर’ शब्द का उपयोग कर दिया, जिससे विवाद खडा हो गया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘किसी को ठेस पहुंचाने या कोई राजनीतिक वक्तव्य देने का कोई मानस नहीं था !’ – सना मीर का स्पष्टीकरण
आलोचना प्रारंभ होने के उपरांत, सना मीर ने सामाजिक माध्यम पर एक स्पष्टीकरण संदेश डाला । उन्होंने कहा, ‘मेरा मानस केवल नतालिया के संघर्ष की कहानी बताना था। किसी को ठेस पहुंचाने या कोई राजनैतिक वक्तव्य देने का मेरा कोई मानस नहीं था । एक विवरण प्रसारक का उत्तरदायित्व होता है कि वह खिलाडियों की पृष्ठभूमि और उनके जीवन यात्रा को दर्शकों तक पहुंचाए । मैंने अन्य दो खिलाडियों के विषय में भी यही किया, उनके क्षेत्र का उल्लेख किया और उनके प्रेरणादायक जीवन यात्रा के संबंध में बताया । कृपया इसे राजनीति से न जोडें ।’
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं !
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अभी तक इस पूरे प्रकरण पर कोई वक्तव्य नहीं दिया है । ‘विश्व कप जैसे खेल प्रतियोगिता में राजनीतिक टिप्पणियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए । पुरुषों के एशिया कप क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के समय, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर एक टिप्पणी के लिए आर्थिक दंड लगाया गया था; किन्तु पाकिस्तान द्वारा भारत के अविभाज्य क्षेत्र के संबंध में पुन: पुन: विवादास्पद शब्दों के उपयोग करने पर भी, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है,’ इस पर विशेषज्ञ अप्रसन्नता व्यक्त रहे हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan