हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा प्रशासन को ज्ञापन !

वाराणसी – नवरात्रि भारतवर्ष का एक अत्यंत पावन, शक्ति-आराधना का पर्व है । यह पर्व अत्याचारी महिषासुर का वध करने हेतु देवी दुर्गा द्वारा ९ दिनों तक किए गए युद्ध का प्रतीक है । यह पर्व मातृशक्ति की आराधना, धर्म-संस्कार, तथा समाज-संगठन की प्रेरणा देता है; परंतु वर्तमान में सार्वजनिक नवरात्रि उत्सवों में कई अनैतिक, अधार्मिक तथा समाजविरोधी प्रवृत्तियां प्रवेश कर गई हैं, जिससे इस उत्सव की पवित्रता, धार्मिकता तथा सामाजिक एकता को ठेस पहुंच रही है । यह सब रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के अपर जिलाधिकारी श्री. आलोक वर्मा तथा अपर पुलिस आयुक्त श्री. राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन देते समय वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. अजीत सिंह बग्गा, श्री. राजेंद्र गुप्ता, संरक्षक, जयसवाल समाज, श्री. गुनगीत सिंह बग्गा, काशी क्षेत्र महामंत्री, भाजपा, अधिवक्ता अरुण कुमार मौर्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं न्याय परिषद (महासचिव), अधिवक्ता सजीवन यादव, अधिवक्ता स्वतंत्र सिंह तथा समिति के राजन केशरी उपस्थित थे ।
ज्ञापन देते समय अपर जिलाधिकारी श्री. आलोक वर्मा ने दुर्गा पूजा पंडालों की होनेवाली बैठक में समिति को बुलाने तथा अपर पुलिस आयुक्त श्री. राजेश कुमार सिंह ने सभी थानों को इस विषय पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया ।
इस समय निम्नांकितमांगें की गईं
१. पुलिस प्रशासन नवरात्रि में हो रही अनैतिक घटनाओं पर विशेष निगरानी रखे एवं उचित कार्रवाई करे ।
२. जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग नवरात्रि मंडलों को आदर्श आचारसंहिता अपनाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान करें ।
३. नवरात्रि पूर्व जागरूकता बैठकों का आयोजन करें । इसमें समिति सहभाग लेने हेतु सदैव तत्पर है ।
४. सभी नवरात्रि मंडल उपरोक्त नियमों को अपनाकर एक आदर्श, सात्त्विक एवं धर्मपरायण उत्सव का उदाहरण प्रस्तुत करें ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !