Mumbai Tricolor flag : भांडुप (मुंबई) में तिरंगा ध्वज पर चांदतारा छापकर उसका किया गया अनादर !

चांदतारा छापा गया तिरंगा ध्वज

भांडुप – यहां के प्रतापनगर की सडक पर निकाली गई ईद की शोभायात्रा में कुछ मुसलमानों ने तिरंगे पर चांदतारा छापा था, साथ ही यह ध्वज सडक पर आडी स्थिति में लगाया गया था । (आज जो लोग तिरंगे पर चांदतारा छाप रहे हैं, कल यदि उन्होंने चांदतारा अंकित ध्वज को ही राष्ट्रध्वज के रूप में मान्यता देने की मांग की, तो उसमें आश्चर्य कैसा ? – संपादक) इसके उपरांत स्थानीय राष्ट्रप्रेमियों ने तिरंगे का अनादर करनेवाला यह ध्वज नीचे उतार दिया ।

संपादकीय भूमिका 

भारतीयों में राष्ट्राभिमान न होने के कारण ही धर्मांध ऐसा कृत्य करने का साहस दिखाते हैं, इसे भारतीयों को ध्यान में लेना होगा !