रूस-यूक्रेन संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – भारत ने संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘यह युद्ध का युग नहीं है’ के दृष्टिकोण को दोहराया है । संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वतानेनी हरीश ने कहा कि भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर चिंतित है ।
PR @AmbHarishP delivered 🇮🇳’s statement at the General Assembly Debate on ‘The situation in the temporarily occupied territories of Ukraine’. @MEAIndia @IndianDiplomacy @UN pic.twitter.com/lGWuU6JI8Q
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) September 4, 2025
हमारा दृढ विश्वास है कि निर्दोष लोगों के प्राण जाना अस्वीकार्य है । युद्ध के मैदान पर कोई समाधान नहीं मिल सकता । यूक्रेन में चल रहा संघर्ष कितना भी जटिल क्यों न लगे, यह केवल बातचीत एवं कूटनीतिक प्रयासों से ही रुक सकता है । भारत ने इस पर लगातार बल दिया है । पिछले महीने अलास्का में हुई ट्रम्प-पुतिन बैठक, साथ ही वाशिंगटन में जेलेंस्की एवं ट्रम्प, तथा यूरोपीय नेताओं की बैठकों की भारत ने प्रशंसा की है ।
१. संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के बयान से कुछ घंटे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘यूरोपीय परिषद’ के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, साथ ही वॉन डेर लेयन के साथ चर्चा की । प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्होंने आपसी हित के सूत्रों एवं यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र अतिशीघ्र समाप्त करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया ।
Had a very good conversation with European Council President António Costa and European Commission President Ursula von der Leyen. Reaffirmed our shared commitment for an early conclusion of the India-EU FTA and implementation of the IMEEC corridor. Exchanged views on issues of…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2025
२. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा से भी चर्चा की ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !