नई दिल्ली – ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) स्वयंसेवी संस्था के वर्तमान ब्यौरे के अनुसार देश के ३० में से १२ मुख्यमंत्रियों, अर्थात ४० प्रतिशत के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण लिखित हैं । इनमें से १० यानि ३३ प्रतिशत मुख्यमंत्रियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, अपहरण तथा घूसखोरी जैसे गंभीर अपराध लिखित हैं । इनमें से तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विरुद्ध सबसे अधिक ८९ प्रकरण लिखित हैं । हाल ही में, केंद्र सरकार ने लोकसभा में ३ विधेयक प्रस्तुत किए हैं । जिसके अंतर्गत गंभीर आपराधिक आरोपों में ३० दिनों के लिए बंदी बनाये प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों तथा मंत्रियों को पद धारण करने से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा ।
यह जानकारी एडीआर द्वारा इन मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव लडने से पूर्व प्रविष्ट किए हुए प्रतिज्ञापत्र से संकलित की गई है ।
संपादकीय भूमिकाकहते हैं कि जब तक दोष सिद्ध न हो जाए, तब तक प्रत्येक व्यक्ति निर्दोष होता है । इसलिए, लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार, अपराधी घोषित हुए लोगों को भी ऐसे पदों पर नियुक्त किया जा सकता है । अब इस नियम को बदलना आवश्यक है ! |

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल