मुंबई एवं कोल्हापुर के साथ-साथ अन्य ६ जिलों में रेड अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में एन.डी.आर.एफ. तैनात !
(रेड अलर्ट का अर्थ है अत्यधिक सावधान रहने की चेतावनी, तथा ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है किसी भी समय प्राकृतिक आपदा की संभावना ।)

मुंबई – भारतीय मौसम विभाग ने २१ अगस्त तक महाराष्ट्र में भारी वर्षा की चेतावनी दी है । मुंबई, रायगढ, पुणे घाट, सतारा घाट, रत्नागिरी, कोल्हापुर घाट में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है । पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग, जलगांव, छत्रपति संभाजी नगर, जालना, बीड, लातूर, अमरावती, चंद्रपुर और गढचिरौली जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया गया है । राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एस.डी.आर.एफ.) को ‘रेड अलर्ट’ घोषित क्षेत्रों के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भी तैनात किया गया है ।
१८ अगस्त को सुबह ११ बजे से विगत २४ घंटों में रत्नागिरी में १२८.९ मि.मी., सिंधुदुर्ग में १०१ मि.मी., मुंबई उपनगर में ९९.४ मि.मी., रायगढ में ४३.५ मि.मी. एवं मुंबई नगर में ३८.४ मि.मी. वर्षा पंजीकृत की गई ।
🚨 Mumbai Rains Red Alert 🚨
IMD has issued a heavy rainfall warning till Aug 21 across Maharashtra.
🔴 Several districts are under red and orange alerts, including Mumbai, Konkan & Kolhapur.
🏫 Schools & colleges to remain shut in Mumbai on Aug 19.
🚉 Train services & ✈️… pic.twitter.com/J7GYxsOglU
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) August 18, 2025
मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी !
मुंबई नगर, मुंबई उपनगर, ठाणे, रत्नागिरी जिलों में २० अगस्त तक ३.५ से ४.३ मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है, तथा पालघर, रायगड व सिंधुदुर्ग जिलों में ३.५ से ४.२ मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है । लहरें ५० से ६० किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तट से टकराएंगी । इसलिए जिला प्रशासन को तट के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं । राज्य सरकार ने चेतावनी दी है, कि मछुआरे समुद्र में न जाएं क्योंकि समुद्र में लहरें बनी ही रहेंगी ।
कोंकण की ये नदियां चेतावनी स्तर को पार कर गई हैं !
रत्नागिरी में जगबुडी, शास्त्री, कोदवली एवं रायगढ जिले में कुंडलिका नदी में बाढ चेतावनी स्तर को पार कर गई है । राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष ने जिला प्रशासन को सूचित किया है कि इन जिलों के प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!