राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रत्युत्तर

नई दिल्ली – कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बिहार में मतदाता सूची की जांच को लेकर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था । गांधी के इन आरोपों पर १७ अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पलटवार किया है । आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “यदि राहुल गांधी के पास अपने आरोपों के प्रमाण हैं, तो वे ७ दिनों के भीतर शपथपत्र दें, अन्यथा उन्हें पूरे देश से क्षमायाचना करनी होगी ।”
Press Conference by the Election Commission of India today
🗓️ Date & Time: Sunday, August 17, 2025 | 3:00 PM
📍 Venue: National Media Centre, New Delhi
▶️ Watch live at : https://t.co/tmFx5kRMTg
— Election Commission of India (@ECISVEEP) August 17, 2025
मतदाता सूची को सही करना एक साझा उत्तरदायित्व (जिम्मेदारी) है !
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची को सही करना एक साझा जिम्मेदारी है । बिहार में हमारे मतदान केंद्र अधिकारी (‘बूथ लेवल एजेंट’ – बी.एल.ओ.) एवं राजनीतिक दल मिलकर काम कर रहे हैं । संभवतः इसी कारण से १ अगस्त के पश्चात किसी भी राजनीतिक दल ने कोई आपत्ति प्रविष्ट नहीं कराई है । चुनाव आयोग यह नहीं मानता कि बिहार की मतदाता सूची पूरी तरह से सही है । आयोग कहता है कि इसमें त्रुटियां हो सकती हैं, जिन्हें सुधारा जाएगा । अभी भी १५ दिन शेष हैं ।
⚡ CEC Schools Rahul Gandhi on ‘Vote Theft’ Lie | Press Conference
CEC Gyanesh Kumar hits back at Rahul Gandhi, calling his vote-chori claim an insult to the Constitution & voters.#ECIFactCheck
📌 Zero number! Crores of homes have “0” in their address only because local… pic.twitter.com/692VCeUmS7— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) August 17, 2025
सभी राजनीतिक दलों को उत्तरदायित्व (जिम्मेदारी) लेना चाहिए !
ज्ञानेश कुमार ने आगे कहा कि यदि १ सितंबर के उपरांत भी ऐसे ही आरोप जारी रहे, तो उसका दायित्व किसका होगी ? प्रत्येक मान्यता प्राप्त पार्टी के पास अभी भी १५ दिन हैं । मैं सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध करता हूं कि १ सितंबर से पहले त्रुटियां बताएं, चुनाव आयोग उन्हें सुधारने के लिए तैयार है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं