
मुंबई, १६ अगस्त (समाचार) – राज्य के गृह विभाग द्वारा २७ जून को घोषित राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की संशोधित सूची के अनुसार, पूर्ण गढचिरौली जिला एवं गोंदिया के ४ तालुका नक्सल प्रभावित हैं । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव २०२४ के समय राज्य के गृह विभाग द्वारा चुनाव आयोग को प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के अनुसार, इन दोनों नक्सल प्रभावित जिलों के १,०८३ क्षेत्र अभी भी नक्सलवाद से प्रभावित हैं । ये सभी क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील नहीं हैं, एवं संशोधित नक्सल क्षेत्रों के अनुसार इनमें से कुछ क्षेत्र कम संवेदनशील हो सकते हैं । यद्यपि, आगामी काल में इन क्षेत्रों में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए पुलिस को तैनात किया जाएगा ।
गृह विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार,
१. गढचिरौली के आरमोरी, गढचिरौली एवं अहेरी निर्वाचन क्षेत्रों के ९७२ क्षेत्र एवं गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव एवं आमगांव निर्वाचन क्षेत्रों के १११ क्षेत्र नक्सली गतिविधियों से प्रभावित बताए गए हैं ।
२. सरकार द्वारा घोषित संशोधित क्षेत्रों में गढचिरौली जिले के कटेजारी, येलिचिल, पतागुडम, आलदंडी, सुरजागड, पिपलीबुर्गी के साथ-साथ गोंदिया जिले के पिपरिया, मुरकुटडोह एवं पिपरखारी क्षेत्रों को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है । इसलिए, इन सभी स्थानों पर सशस्त्र दुर्गम क्षेत्रों को सक्रिय रखा गया है ।
३. अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में बम निरोधक दल भी सक्रिय रखे गए हैं ।
४. २०२० से सितंबर २०२४ के मध्य राज्य में नक्सली आक्रमण में ३ पुलिसकर्मी हुतात्मा हुए एवं ४४ पुलिसकर्मी घायल हुए । नक्सलियों ने १६ स्थानों पर आग लगाई । २०१९ के लोकसभा चुनाव में २२ आक्रमण हुए, जबकि २०२४ के लोकसभा चुनाव में नक्सलियों ने ७ आक्रमण किए ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !