एम्स, टाटा कैंसर अस्पताल और सर गंगाराम अस्पताल का सहयोग ।
(एम्स अर्थात ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान)

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) – शीघ्र ही एम्स, टाटा कैंसर चिकित्सालय एवं सर गंगाराम चिकित्सालय के सहयोग से पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सालय में विभिन्न रोगों पर आधुनिक पद्धतियों का उपयोग कर उपचार किए जाएंगे । विशेष बात यह है कि ये उपचार अल्प व्यय में किए जाएंगे ।

इस अभियान के माध्यम से विश्व स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ऐसी जानकारी योगऋषि रामदेवबाबा ने यहाँ दी । यहाँ पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त उपक्रम में दो दिवस की अनामयम् अंतरराष्ट्रीय परिषद का आयोजन किया गया था । इस परिषद के कार्यक्रम में रामदेवबाबा बोल रहे थे ।
सोलह राज्यों के तीन सौ से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता

आयुर्वेद और आधुनिक औषधियों के एकीकरण और समन्वय साधने के उद्देश्य से, तथा वैश्विक मंच उपलब्ध कराने हेतु यह परिषद आयोजित की गई थी । इस परिषद में देशभर के लगभग सोलह राज्यों की दो सौ शैक्षणिक संस्थाओं के तीन सौ से अधिक मान्यवरों ने भाग लिया । यह सहभागिता ‘ऑनलाइन’ और ‘ऑफलाइन’ दोनों पद्धतियों से थी । इस परिषद में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सकीय और शैक्षणिक संस्थाओं के विशेषज्ञ और अनुसंधानकर्ता भी सहभागी हुए थे ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !