अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कथन

नई दिल्ली – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक अगस्त से २५ प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा करने के बाद अब भारत-रूस की अर्थव्यवस्था को ‘मृत’ (Dead) बताते हुए कहा है कि ‘उसे गिरने दो’ । ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ नामक अपने स्वयं के सामाजिक माध्यम पर पोस्ट करते हुए कहा कि, मेरा इससे कोई अभिप्राय नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है । वे दोनों मिलकर अपनी ‘मृत’ अर्थव्यवस्था को कैसे गिराते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता । हमने भारत के साथ बहुत ही कम व्यापार किया है । भारत के आयात शुल्क विश्व में सबसे अधिक हैं । रूस और अमेरिका के बीच भी लगभग कोई व्यापार नहीं होता । यह वैसा ही बना रहे, तो अच्छा है ।
ट्रंप ने सच्चाई बताई – राहुल गांधी

प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री को छोड़कर बाकी सभी को पता है कि भारत की अर्थव्यवस्था नष्ट हो चुकी अर्थव्यवस्था है । मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सच्चाई को सामने रखा है । भाजपा ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है ।
आज भारत के सामने मुख्य प्रश्न यह है कि इस सरकार ने अपनी आर्थिक नीतियों को नष्ट किया, अपनी रक्षा नीतियों को नष्ट किया और अपनी विदेश नीतियों को भी नष्ट किया । यह सरकार देश को रसातल में ले जा रही है । (‘उठाई जीभ और लगा दी तालु से’, (जैसा मन में आये बिना सोचे बस कहना है ) ऐसी मानसिकता वाले हैं राहुल गांधी ! जब यही ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी की भरपूर प्रशंसा करते हैं, तब राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस को अजीर्ण हो जाता है । इससे गांधी की राजनीतिक सुविधा उजागर होती है, यह ध्यान में रखिए ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाभारत और रूस के बीच की मित्रता अमेरिका को पहले से ही अप्रिय लगती रही है, यह बात एक बार फिर से उजागर हो गई है |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा