
ऋषिकेश (उत्तराखंड) – जिस प्रकार हमें हिन्दू होने पर गर्व है, उसी प्रकार सभी मुसलमानों को भी अपने धर्म पर गर्व होना चाहिए । सभी मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू हैं, इसलिए दुकानों के नाम बदलने का कोई अर्थ नहीं है । दुकानों को हिन्दू नाम देने का कोई तात्पर्य नहीं है । नाम बदलना व्यावहारिक तथा धार्मिक दृष्टिकोण से अनुचित है – ऐसा मत योगऋषि रामदेव बाबा ने व्यक्त किया । वे कांवड़ यात्रा के मार्ग पर मुसलमानों द्वारा अपने ढाबों को हिन्दू देवी-देवताओं के नाम देने की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दे रहे थे ।
रामदेव बाबा ने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मूल पहचान बनाए रखनी चाहिए । अगर लोगों की इच्छा होगी, तो वे खुद आपके होटल अथवा ढाबे पर आकर भोजन करेंगे ।
हिन्दुओं को भाषाओं तथा पंथों के आधार पर आपस में नहीं लड़ना चाहिए
महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी तथा हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बोलते हुए रामदेव बाबा ने कहा कि देश की सभी भाषाओं के साथ मराठी भाषा का भी सम्मान होना चाहिए । इसलिए हिन्दुओं को विभिन्न भाषाओं तथा पंथों के आधार पर आपस में झगड़ना नहीं चाहिए । इससे सनातन धर्म तथा राष्ट्रीय एकता को क्षति पहुंचती है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं