जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पालखीचे सोलापूर जिल्ह्यात आगमन

सोलापूर, १ जुलाई (संवाददाता) : जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पालकी समारोह ने पुणे जिले के सराटी से सोलापुर जिले में प्रवेश किया । सोलापुर के जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने बडे उत्साह एवं आनंद के साथ पालकी का स्वागत कर दर्शन किए ।

‘चला पंढरीसी जाऊ, बाप रखुमा देवीवरा पाहू’, ‘ज्ञानेश्वर माऊली तुकाराम’, ‘जय जय रामकृष्ण हरि’, इस प्रकार से हरिनाम का जयघोष करते हुए सभी वारकरी भक्तिरस में ओतप्रोत हुए । जिला प्रवेश के उपरांत अकलूज के सदाशिवराव माने विद्यालय के प्रांगण में वारकरी श्रद्धालुओं की आंखों को चकाचौंध करनेवाला सोलापुर जिले का पहला नयनरम्य वृत्ताकार घेरा संपन्न हुआ ।

ध्वज, हांडष-तुलसी, वीणाधारी, मृदंग एवं करतालधारियों का वृत्ताकार घेरा संपन्न हुआ । वृत्त में अश्व का दौडना उपस्थित अकलूजवासियों के लिए एक पर्व ही था । भक्तिमय वातावरण में संपन्न यह घेरा समारोह का श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष अनुभव किया । इस अवसर पर पालकी के स्वागतस्थान से लेकर पालकी के रथ का सारथ्य जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने किया । इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप जंगम उपस्थित थे । अकलूज के गांधी चौक पर अकलूज नगरपरिषद की ओर से जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी का बडे उत्साह के साथ स्वागत किया गया । पालकी मार्ग की दोनों बाजुओं से अकलूजवासियों ने पालकी का स्वागत कर दर्शन किए ।

| इसके साथ ही १ जुलाई को माळशिरस तहसील के पुरंदावडे में संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर महाराज पालकी समारोह प्रचंड उत्साह के साथ संपन्न हुआ । |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस