Pakistan Spy : पाक के लिए जासूसी करने वाले दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय के लिपिक को बंदी बनाया गया !

पाकिस्तान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गोपनीय सूचना भी प्रदान की थी !

विशाल यादव, जिसने पाकिस्तान के लिए जासूसी की

नई दिल्ली – यहां भारतीय नौसेना के मुख्यालय में लिपिक (क्लर्क) के रूप में कार्यरत विशाल यादव नामक कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बंदी बनाया गया है । विशाल यादव भारत की रक्षा संबंधी गोपनीय सूचना पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई. एस. आई.  (इंटर सर्विस इंटेलिजेन्स) को प्रदान कर रहा था । विशेष बात यह है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भी उसने गोपनीय सूचना पाकिस्तान को दी थी । उस पर कई महीनों से दृष्टि रखी जा रही थी तथा अंततः राजस्थान पुलिस की गुप्तचर शाखा ने उसे बंदी बनाया । वह हरियाणा का निवासी है । यादव का संपर्क सामाजिक माध्यम के द्वारा प्रिया शर्मा नामक एक महिला से था, जो आई. एस. आई. के लिए कार्य कर रही थी ।

विशाल यादव ने नौसेना की अभियानों संबंधी गोपनीय जानकारी तथा अन्य रक्षा संस्थाओं से जुडी सुचनाएं  प्रिया शर्मा को दीं । इसके बदले में उसने विशाल यादव को धनराशि भेजी, ऐसा पुलिस ने बताया है । वह इस महिला के संपर्क में कई वर्षों से था । इस अवधि में उसने अनेक सुचनाएं उसे दीं । उसने कितनी गोपनीय सुचनाएं दी ? इस जासूसी जाल में अन्य कितने लोग सम्मिलित हैं ? यह जानने के लिए विशाल यादव से गहन पूछताछ की जा रही है ।

संपादकीय भूमिका 

ऐसे लोगों पर त्वरित न्यायालय में परिवाद चलाकर सार्वजनिक रूप से फांसी देना ही उचित दंड होगा !