ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की घोषणा !

तेल अवीव (इज़राइल) – अब युद्ध प्रारंभ हो रहा है। हम आतंकवादी यहूदी शासन को मुंहतोड प्रत्युत्तर देंगे। हम उन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने ‘एक्स’ पर संदेश प्रकाशित करते हुए घोषणा की। इसी के कारण ईरान-इजराइल के मध्य संघर्ष को अब ‘युद्ध’ कहा जाने लगा है। खामेनेई की घोषणा के उपरांत ईरान ने इजराइल पर २५ क्षेपणास्त्र दागे।
We must give a strong response to the terrorist Zionist regime.
We will show the Zionists no mercy.— Khamenei.ir (@khamenei_ir) June 17, 2025
ऐसा कहा जा रहा है कि अब अमेरिका इस युद्ध में सहभागी हो सकता है । १७ जून को कनाडा में ‘जी-७’ शिखर सम्मेलन को आधे पर ही छोड कर अमेरिका लौटे राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के साथ बैठक की एवं अमेरिका ने मध्य पूर्व में अधिक लडाकू विमान भेजने का निर्णय किया है । इसी कारण से अनुमान लगाए जा रहे हैं, कि अमेरिका अब इस युद्ध में सहभागी हो सकता है।
गत ६ दिनों में इस युद्ध में २२४ ईरानी नागरिक मारे गए हैं, जबकि १,४८१ लोग घायल हुए हैं। वहीं इजराइल में अब तक २४ लोगों की प्राण हानि हो चुकी है, जबकि ६०० से अधिक लोग घायल हुए हैं।
भले ही हमें ज्ञात हो कि खामेनेई कहां छिपे हैं, हम उसे नहीं मारेंगे ! – डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “हम बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि तथाकथित सर्वोच्च नेता (अयातुल्ला अली खामेनेई) कहां छिपे हैं । वे एक आसान लक्ष्य हैं; किन्तु वे वहां सुरक्षित हैं । हम उन्हें बाहर नहीं निकालेंगे । (उन्हें नहीं मारेंगे।) कम से कम अभी नहीं; क्योंकि हम नागरिकों या सैनिकों पर क्षेपणास्त्र नहीं दागना चाहते; किन्तु हमारा धैर्य समाप्त हो रहा है,” उन्होंने चेतावनी दी ।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 17, 2025
ईरान के आकाश पर हमारा पूरा नियंत्रण है ! – ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा कि अब ईरान के ऊपर आकाश पर हमारा पूरा नियंत्रण है । ईरान के पास बहुत सारे अच्छे ‘स्काई ट्रैकर’ एवं अन्य सुरक्षात्मक उपकरण हैं; किन्तु इसकी तुलना अमेरिका ने जो निर्माण किए हैं, उससे नहीं की जा सकती । अमेरिका से अधिक अच्छे शस्त्र कोई निर्माण नहीं कर सकता ।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 17, 2025
इजरायल ने विश्व को परमाणु युद्ध के कगार पर ला खडा किया ! – रूस
ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु स्थलों पर इजरायल के आक्रमण अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं । इससे अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बडा धोखा निर्माण हो गया है । रूसी विदेश मंत्रालय ने इजरायल के आक्रमणों की आलोचना करते हुए कहा है कि विश्व अब परमाणु युद्ध के कगार पर है ।
क्या ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूर्ण रूप से नष्ट होने की कगार पर है ?
इजराइल ने दावा किया है कि हम ईरान के पूरे परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने की कगार पर हैं। उपग्रह द्वारा प्राप्त चित्र से ज्ञात होता है कि इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु तल पर क्षेपणास्त्रों से आक्रमण किया एवं वहां भीषण विध्वंस किया; यद्यपि इन परमाणु तलों पर चूंकि बडे बडे यंत्र एवं अन्य सामग्री भूमि के नीचे लगे हैं, इसलिए उन्हें कितना हानि हुई है ?, यह अभी ज्ञात नहीं हो पाया है ।
हम भी ईरानी शासन के अत्याचारों से पीडित हैं ! – जर्मनी
इजराइल ईरान को सबक सिखा रहा है । हम भी ईरानी शासन के अत्याचारों से पीडित हैं । ईरान के इन शासकों ने विश्व भर में मृत्यु तांडव एवं विध्वंस मचाया है, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मार्ज ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।
ईरानी नागरिक व्हाट्सएप निकाल दें ! – ईरानी सरकार का आदेश
ईरानी सरकार ने नागरिकों को अपने स्मार्टफोन से व्हाट्सएप निकाल देने का आदेश दिया है । आदेश में कहा गया है कि व्हाट्सएप का उपयोग उपलब्ध जानकारी को इजरायल को भेजने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार ने टेलीग्राम एवं अन्य ऐप भी निकालने के लिए कहा है ।
मटा ने कहा है कि ईरानी सरकार ने व्हाट्सएप या उसके स्वामी मेटा प्रतिष्ठान से कोई पूछताछ नहीं की है ।
व्हाट्सएप पर चैट (संदेशों का आदान-प्रदान) एवं उसमें उपलब्ध जानकारी को कोई मध्यस्थ नहीं पढ सकता । मेटा ने यह भी कहा कि हम किसी भी सरकार को बडी मात्रा में जानकारी नहीं देते हैं ।
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण