
भाग्यनगर (तेलंगाना) – आगामी ७ जून को बकरीद के दिन गाय, बछडे एवं बैल की हत्या हुई, तो तांडव होगा, ऐसी चेतावनी यहां गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजा सिंह ने दी है । वे ‘जी न्यूज’ समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में बोल रहे थे । ‘बकरीद के समय केवल तेलंगाना ही नहीं, अपितु देशभर में बकरी के स्थान पर गोवंश की हत्या की जाती है । इसके विरोध में सरकार के आदेश होते हुए भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं’, ऐसा भी उन्होंने कहा ।
🐄 “If cattle are slaughtered on the day of Bakri Eid, there could be chaos!” — T. Raja Singh, MLA, Telangana
🔪 While Bakri Eid traditionally involves goat sacrifice, the intent behind cow slaughter is no secret.
⚠️ The failure of governments to prevent such acts is a… pic.twitter.com/RweutNGL00
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 31, 2025
टी. राजा सिंह ने आगे कहा कि, तेलंगाना राज्य में किसी भी पक्ष की सरकार हो, विशेष धर्म के लोगों को प्रसन्न करने के लिए यहां के कसाइयों को बकरीद के दिन गोवंश की हत्या करने के लिए समर्थन दिया जाता है । यदि गोरक्षक ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पहुंचते हैं, तो पुलिस इन्हीं गोरक्षकों पर अपराध पंजीकृत कर उन्हें कारागृह में डाल देती है । ए.आई.एम.आई.एम. (ऑल इंडिया मजलिसे-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के नगरसेवक और पदाधिकारी गोहत्या करने एवं करनेवालों का समर्थन करने में आगे रहते हैं, ऐसा आरोप भी सिंह ने किया ।
गोहत्या करनेवालों को सहायता करने की कांग्रेस की परंपरा !
तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है । जब कांग्रेस की सरकार होती है, तब वे गोहत्या करनेवालों का समर्थन करते हैं । तेलंगाना में भी ऐसा ही हो रहा है, ऐसा आरोप भी टी. राजा सिंह ने लगाया है ।
संपादकीय भूमिकाबकरीद के दिन बकरा या बकरी काटने की परंपरा होते हुए भी गोहत्या क्यों की जाती है, यह विश्व प्रसिद्ध है । इन घटनाओं को किसी भी सरकार द्वारा न रोक पाना, उन्हें चुननेवाले हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है ! यदि ऐसे हिन्दू धर्मांधों द्वारा दंगों में मारे जा रहे हैं, तो इसमें आश्चर्य ही क्या ? |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba