
नई दिल्ली – पहलगाम में हुआ आक्रमण पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किया गया तथा उसमें हिन्दू धर्म के नागरिकों को लक्ष्य बनाया गया । २६ लोगों की अत्यंत निर्दयता से उनके परिवारजनों के समक्ष हत्या की गई । यह सब जानबूझकर धार्मिक भेदभाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया । इसे समझने के लिए आपको पाकिस्तानी पक्ष की ओर देखना होगा । उनका नेतृत्व, विशेषतः उनका सैन्य प्रमुख अत्यंत धार्मिक रूप से कट्टर है, ऐसी आलोचना भारत के विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने की । वे नीदरलैंड्स के एक समाचार चैनल को साक्षात्कार देते समय बोल रहे थे ।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय किसी ने भी मध्यस्थता नहीं की !
भारत और पाकिस्तान के मध्य प्रत्यक्ष चर्चा के माध्यम से युद्धविराम पर सहमति बनी है । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय अनेक देशों ने भारत से संपर्क किया, परंतु भारत ने अमेरिका सहित प्रत्येक देश को यही कहा कि अगर पाकिस्तान को युद्धविराम चाहिए, तो उसे प्रत्यक्ष भारत से बात करनी होगी । ऐसी सूचना भी डॉ. जयशंकर ने इस अवसर पर दी तथा इस विषय में अमेरिका द्वारा मध्यस्थता किए जाने के दावे को खंडित किया ।
संपादकीय भूमिका –न केवल सैन्य प्रमुख , अपितु संपूर्ण पाकिस्तान ही धार्मिक रूप से कट्टर है, क्योंकि पाकिस्तान की स्थापना ही धर्म के आधार पर हुई थी । अतः पाकिस्तान के साथ उसी प्रकार का व्यवहार आवश्यक है । |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan