ई-कॉमर्स प्रतिष्ठानों को केंद्र सरकार का आदेश

नई दिल्ली – ऑनलाइन सामग्री बेचनेवाले प्रतिष्ठानों द्वारा पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज तथा अन्य संबंधित वस्तुओं की बिक्री नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है । केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने उन्हें इन वस्तुओं को तुरंत हटाने का आदेश दिया है । इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर दिया गया है । इसमें ‘अमेजन’, ‘फ्लिपकार्ट’ आदि प्रतिष्ठान समाहित हैं । अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस संबंध में चिंता व्यक्त की थी । ये वस्तुएं भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव के उपरांत भी बेची जा रही हैं ।
केंद्रीय उपभोक्ता प्रकरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी है । ‘पाकिस्तानी उत्पाद बेचना असंवेदनशील है तथा ऐसी चीजें स्वीकार नहीं की जाएंगी ।’ उन्होंने कहा ‘सभी ई-कॉमर्स प्रतिष्ठानों को ऐसे उत्पादों को तुरंत हटाने एवं देश के कानून का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ।’
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan