पाकिस्तान का आरोप है कि भारत ने जानबूझकर पानी छोडा है ।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के निर्णय से पाकिस्तान की पानी के लिए भीख मांगने की स्थिति आ गई है । इसी बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में झेलम नदी का जलस्तर अचानक बढ गया है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ आ गई है । इसके पश्चात चेतावनी जारी कर स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है । पाकिस्तान आरोप लगा रहा है ‘भारत ने जानबूझकर पानी छोडा है ।’ बाढ की स्थिति के कारण स्थानीय प्रशासन ने हट्टियां बाला क्षेत्र में जल आपातकाल घोषित कर दिया है । वहीं, मस्जिदों से चेतावनियां जारी की जा रही हैं ।
A sudden surge in the Jhelum River has caused flooding in POK,🌊 prompting Pakistan to falsely accuse India of deliberately releasing the water.
Some in India believe this could be a fitting response and should continue. 🇮🇳 #PakistanBehindPahalgampic.twitter.com/G95keSb7cd
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 27, 2025
१. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के डिप्टी कमिश्नर मुदस्सर फारूक ने आरोप लगाया कि झेलम में अतिरिक्त पानी छोडना भारत द्वारा जानबूझकर उठाया गया कदम है । भारत ने झेलम नदी में मात्रा से अधिक पानी छोड दिया है, जिसके कारण बाढ आ गई है । अभी चिंता की कोई बात नहीं है । हालांकि, हमने लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने और जानवरों को वहां न ले जाने की अपील की है ।
२. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंधु जल समझौते के अंतर्गत, भारत झेलम, चिनाब तथा सिंधु नदियों में पानी छोडने अथवा रोकने के बारे में पहले पाकिस्तान को सूचित करेगा; परंतु वर्तमान में भारत की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है ।
३. भारत ने अभी तक पाकिस्तान के इस पाखंड के बारे में कोई बयान नहीं दिया है ।
संपादकीय भूमिकायदि भारत ने पानी छोडा है, तो भारतीयों को लगेगा कि पाकिस्तान को इसी भांति सबक सिखाया जाना चाहिए तथा भारत को ऐसे ही करते रहना चाहिए ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan