
प्रयागराज, २३ जनवरी (संवाददाता) : प्रयागराज कुंभनगरी के केंद्रीय चिकित्सालय में अभी तक २ लाख से अधिक लागों पर उपचार किए गए हैं । इस चिकित्सालय में कुल १ सहस्र २०० से अधिक रोगी भर्ती हुए थे । अभी तक ७५० सामान्य शल्यकर्म, ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत ४२ शल्यकर्म किए गए हैं तथा हृदयरोग से ग्रस्त ६८ से अधिक रोगियों पर उपचार किए गए हैं, ऐसी जानकारी केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक ने ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि को दी । इस चिकित्सालय में अनेक साधुओं ने उपचार करवाया है तथा उपचारों के पश्चात उन्हें उनके मंडपों में भेजा गया है ।
मौनी अमावस्या की तैयारी के विषय में डॉ. कौशिक ने आगे कहा कि इसके लिए २-२ डॉक्टरों का एक समूह २४ घंटे कार्यरत रहेगा । किसी भी डॉक्टर को छुट्टी नहीं दी जाएगी । सभी विशेषज्ञ डॉक्टर यहीं कार्यरत होंगे । किसी डॉक्टर को हमारी ओर से छुट्टी घोषित होने पर ही वे मुख्यालय छोड सकते हैं ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !