बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का मत

ढाका – बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि देश में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है, फिर भी ढाका-दिल्ली संबंध अत्यंत मजबूत बने रहने चाहिए और ये दोनों देशों के हित में है। तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अगस्त 2024 में इस्तीफा दिया था, जिसके बाद अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार बने थे। छात्रों के आंदोलन के कारण शेख हसीना ने 5 अगस्त को देश छोड़ दिया था। भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों में हाल के तनाव के बारे में पूछे जाने पर, यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश की हाल की घटनाओं के कारण भारत ‘निराश’ हो गया है और वह बांग्लादेश में हुए बदलावों से खुश नहीं है।
India is not pleased with the change of regime in Bangladesh !
Statement by Bangladesh's interim government head Muhammad Yunus.
How do you expect India to be happy when the Hindus of Bangladesh are being persecuted ? If Mr Yunus wants India to be happy then he should first… pic.twitter.com/w2aTlk6W1q
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 9, 2024
यूनुस ने कहा कि इस बदलाव के बाद भी भारत को बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए, क्योंकि यह उसके अपने हित के लिए भी आवश्यक है। (छोटा बांग्लादेश भारत को उसके हित की बातें बताने का साहस कर रहा है। भारत स्वयं देखेगा कि उसका हित किसमें है; बांग्लादेश को यह बताने की आवश्यकता नहीं है, भारत को उसे यह कड़ा संदेश देना चाहिए! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाजब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, तो भारत कैसे खुश हो सकता है? भारत को खुश करने के लिए बांग्लादेश क्या वहां के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने वाला है, यह यूनुस को पहले स्पष्ट करना चाहिए ! |
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न