पुणे के ज्योतिषी सिद्धेश मारटकर की भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई !

पुणे – यहां के ज्योतिषी सिद्धेश मारटकर ने जुलाई-अगस्त २०२४ की अवधि में होनेवाली गतिविधियों के संदर्भ में ‘ज्योतिष ज्ञान’ इस त्रैमासिक में कुछ भविष्यवाणियां की हैं, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘‘बाढ, अतिवृष्टि, भूकंप जैसी घटनाओं के कारण बडी हानि हो सकती है । महाराष्ट्र के प्रमुख नगर बाढ की चपेट में आ सकते हैं । पानी में डूबकर होनेवाली मृत्युओं की संख्या बडी होगी, साथ ही मंदिर एवं विद्यालयों को भी बाढ से संकट दिखाई देता है ।’’ वास्तव में भी मूसलाधार वर्षा के कारण ऐसा हुआ ।
इस त्रैमासिक में उन्होंने और भी कुछ भविष्यवाणियां करते हुए कहा है कि राजनीतिक, प्राकृतिक तथा सामाजिक क्षेत्रों में बडी घटनाएं होने की संभावना है । इसके साथ ही आरक्षण का विवाद पुनः एक बार भडकने की संभावना है । राजनीतिक व्यक्तियों के लिए यह काल प्रतिकूल है । इसमें बडे राजनीतिक दल टूटेंगे, मान्यवर व्यक्तियों की मृत्यु की संभावना है, साथ ही सामाजिक तथा जातिवाद बढने की संभावना है । समय से पूर्व विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है । विचित्र प्रकार के संक्रामक बीमारियां फैलेंगी । इस काल में आधुनिक वैद्य तथा शिक्षकों की हडतालें तथा विरोध प्रदर्शन होंगे । बैंकों के ब्याज के दरों में बडी वृद्धि होगी ।’, ऐसी कई भविष्यवाणियां उन्होंने इस मासिक में की हैं ।
संपादकीय भूमिकाज्योतिषशास्त्र को झूठ बोलनेवाले तथाकथित बुद्धिजीवियों का इस पर क्या कहना है ? |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस