
अमरावती – अमरावती जनपद के केंद्रीय कारागार में ६ जुलाई को देर रात दो हथगोले पाए गए । इनमें से एक फट गया । इससे बहुत बड़ी आवाज हुई । इस कारण प्रशासन और बंदियों की बहुत भाग-दौड़ हुई ।
१. इस जनपद के केंद्रीय कारागार में ११०० से अधिक बंदी रहते हैं । इनमें से कुछ को आजीवन कारावास मिला हुआ है, तो कुछ के विरुद्ध अभियोग चल रहा है । यहां मुंबई, ठाणे, कोल्हापुर और नासिक के बंदियों को रखा गया है ।
२. ये गोले राजमार्ग से सटी दीवार के ऊपर से कारागार के भीतर फेंके जाने का संशय पुलिस ने व्यक्त किया है । फटे गोले के टुकड़े जमा करने के लिए घटनास्थल पर बम निरोधक दल पहुंच गया था । इस दल ने दूसरा गोला नियंत्रण में लेकर निष्क्रिय कर दिया । इनमें हथगोलों में प्रयोग किए जानेवाले विस्फोटक भरे होने की बात सामने आई है । घटना की जांच पुलिस कर रही है ।
US-Iran War : अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होगा !
आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच तनाव
सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें ! – Amit Shah
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi