
वॉशिंगटन (अमेरिका) – ‘आतंकवाद के कारण पाकिस्तान से चर्चा नहीं हो सकती, यह भारत की नीति है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान से अमेरिका का संबंध किस स्तर पर है ?’, ऐसा प्रश्न अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्य उप प्रवक्ता वेदांत पटेल से पत्रकार-वार्ता में किया गया था। इसपर पटेल ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि विश्व का प्रत्येक देश आतंकवाद का विरोध करेगा। पड़ोस से अधिक सकारात्मक संबंध बनाने वाले प्रत्येक देश का अमेरिका स्वागत करता है। फिर भी, अंततः यह भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वे आतंकवाद को कैसे देखते है।’ उन्होंने आगे कहा कि भारत ऐसा देश है, जिसके साथ हमारा अनेक क्षेत्रों में अत्यंत दृढ़ संबंध है। ये क्षेत्र विशेषत: आर्थिक विषयों से संबंधित हैं।
संपादकीय भूमिकाविश्व के कुछ देश आतंकवाद का कारखाना बने हुए हैं और वे आतंकवाद के विरोध का नाटक भी करते हैं। ऐसे देशों का मुखौटा अब उतारने की आवश्यकता है, ऐसा बयान अमेरिका कभी दे सकता है ? |
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman