मुंबई उच्च न्यायालय ने नासिक जेल प्रशासन से पूछा !
मुंबई – पुणे स्थित जर्मन बेकरी में २०१० में हुए बम ब्लास्ट मामले में आरोपी हिमायत बेग उम्रकैद की सजा काट रहा है। मुंबई उच्च न्यायालय ने नासिक जेल प्रशासन से पूछा है कि उसे कब तक एकांत कारावास में रखा जाएगा ? और इस संबंध मे भूमिका स्पष्ट करने का आदेश दिया है । बेग ने अंडासेल से स्थानांतरण की मांग करते हुए एक याचिका दायर की और अदालत ने उस पर सुनवाई के दौरान उपर्युक्त आदेश पारित किया। कारागृह में ‘अंडे के आकार की कोशिका’ को ‘ अंडासेल ‘ कहा जाता है। यहां सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है । यहां खतरनाक आतंकवादियों और गुंडों को हिरासत में रखा जाता है। यहां वे किसी और के संपर्क में नहीं आते ।
१. हिमायत बेग पिछले १२ सालों से अंडासेल मे हैं। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति श्याम चांडक की पीठ ने यह भी पूछा कि क्या उन्हें यहां से उच्च सुरक्षा सेल में ले जाया जा सकता है और जेल महानिरीक्षक से निर्देश लेने का आदेश दिया।
२. जिस कमरे में बेग को रखा गया है ,वहां रोशनी और हवा नहीं है। भोजन के समय भी उसे बाहर नहीं निकाला जाता। बेग को अन्य बंदियों के साथ नहीं रखा जाता । किसी को इस तरह अनिश्चितकाल तक अलग-थलग नहीं किया जा सकता । क्या बेग को किसी अन्य उच्च-सुरक्षा सेल में ले जाया जाएगा , जेल प्रशासन को इसे स्पष्ट करने का आदेश दिया गया है ।

आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें ! – Amit Shah
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !