ओटावा – कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने इंदिरा गांधी की हत्या के दृश्य वाले भित्तिचित्र लगाए हैं। इसके जरिए उन्होंने भारतीयों को धमकाना शुरू कर दिया है । इन भित्तिचित्रों में पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का गोलियों से छलनी शरीर और उनके हत्यारे हाथों में बंदूकें लिए खड़े हैं ,ऐसा दिखाया गया है । भारतीय मूल के कनाडा के सांसद चंद्रा आर्या ने इस पर चिंता जताई है।

चंद्रा आर्य ने कहा, ”धमकियों का ये दौर जारी है । कुछ माह पूर्व आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के आतंकी पन्नू ने हिन्दुओं से भारत वापस जाने को कहा था । ऐसे भित्तिचित्र का उपयोग हिन्दुओं को डराने के लिए किया जा रहा है । यदि इन अपराधियों को खुला छोड़ दिया जाए ,तो ये वास्तव में अत्यंत खतरनाक हो सकते हैं। इंदिरा गांधी के माथे पर चींटी दिखाने का आशय है कि खालिस्तानी आतंकवादी ‘हिंदू-कनाडाई लोगों’ को निशाना बना रहे हैं । ”हमारी मांग है कि कनाडाई पुलिस आरोपियों का पता लगाए और उनके विरुद्ध कडी कार्यवाही करे।”

Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
Bihar NEET Protest : बिहार के पाटलिपुत्र तथा सीवान में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया , पुलिस अधीक्षक घायल ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।