अमेरिका में व्यवसाय करनेवाले पाकिस्तानी वंश के उद्योगपति साजिद तरार का वक्तव्य !

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – एक दिन ऐसा आएगा कि विश्व भारत के लोकतंत्र से बहुत कुछ सीख पाएगा, ऐसा वक्तव्य अमेरिका में व्यवसाय करनेवाले पाकिस्तानी वंश के उद्योगपति साजिद तरार ने दिया है । उन्होंने आगे कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है । भारत में ९७ करोड से अधिक लोग उनके मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं । यह बात चमत्कार से कुछ कम नहीं है । वर्ष २०२४ में भारत ने साध्य किया विकास आश्चर्यजनक है । पूरे विश्व के देशों के लिए यह एक उदाहरण है ।
The world will learn a lot from India’s democracy in the future and Prime Minister Modi is a good leader for the world, says Pakistani-American businessman Sajid Tarar.#PMModi #WorldNews #LokSabhaElection2024 #Elections2024 #ModiKaun #Modiisback pic.twitter.com/Lt7xkHRits
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 16, 2024
प्रधानमंत्री मोदी विश्व के लिए अच्छे नेता !
साजिद तरार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के लिए ही नहीं, किंतु पूरे विश्व के लिए अच्छे नेता हैं । मोदी एक अद्भुत नेता हैं । वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तनाव की परिस्थिति में भी पाकिस्तान की यात्रा कर अपनी राजनैतिक प्रतिमा को संकट में डाला । एक दिन पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा । मुझे आशा है कि मोदीजी फिर से पाकिस्तान से चर्चा करेंगे । दोनों देशों में व्यापार तथा शांतिपूर्ण पाकिस्तान भारत के लिए भी अच्छा है ।
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।