|

ठाणे (महाराष्ट्र) – मुंबई शहर से ५ किलोमीटर दूरी पर उत्तन भाग की एक सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से हजरत सैयद बालेशाह पीर दरगाह का निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया है । ७० सहस्र फुट पर १०० फुट की दरगाह अनाधिकृत रूप से निर्माण की गई है ।
इस संबंध में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका को नियमित शिकायतें आ रही थी; लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई । दरगाह के विषय में मुंबई उच्च न्यायालय में जनहित याचिका प्रविष्ट की गई है । दरगाह के संचालकों पर गैरकानूनी निर्माण और सरकारी भूमि पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया गया है । दरगाह ट्रस्ट को २२ मार्च तक गैरकानूनी निर्माण गिराने के लिए कहा गया है, ऐसा न करने पर प्रशासन यह निर्माण गिरानेवाला है, ऐसा न्यायालय ने बताया ।
१. वर्ष १९९३ में बम विस्फोट के लिए लाया गया विस्फोटक सामान रायगड में शेखाडी के समुद्र किनारे पर उतारा गया था । वर्ष २००८ में मुंबई में दहशत फैलाने वाले १० आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसे थे ।
२. ठाणे का उत्तन दरगाह परिसर भी समुद्र किनारे ही है । उत्तन दरगाह के आसपास के स्थानपर अवैध कब्जा किया गया है । दरगाह के मौलवी पर अवयस्क लडकी का धर्मांतरण कर उससे विवाह करना, दरगाह में ८ अवैध घुसपैठियों को आश्रय देना, तलघर में नशीले पदार्थों के अड्डे बनाना, आसपास के जंगलों के पेड तोडना, ऐसे विविध आरोप लगे हैं ।
३. पिछले अनेक वर्षों से दरगाह ट्रस्ट ने धीमे-धीमे वनभूमि पर नियंत्रण किया है । दरगाह के समीप नौकाएं घूमती हैं; लेकिन वहां का परिसर निर्जन है । इस कारण यह समाजविरोधियों का अड्डा बना है ।
४. दरगाह के विषय में विधानसभा में प्रश्न उपस्थित किये गये थे, तब प्रशासन को गैरकानूनी निर्माण गिराने की नोटिस भेजी गई थी ।
५. दरगाह ट्रस्ट की ओर से दरगाह पर होनेवाले आरोप गलत होने की बात बताई जा रही है । उनके मत से उत्तन का यह दरगाह पुर्तगाली राजवंश का है ।
संपादकीय भूमिका
|
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !