ताइवान के विदेश मंत्री द्वारा भारतीय समाचार वाहिनी से वार्तालाप करने पर चीन ने किया क्रोध व्यक्त !

नई देहली – ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने हाल ही में एक भारतीय समाचार वाहिनी से वार्तालाप किया । चीन ने इसपर आपत्ति उठाई है । भारत के चिनी दूतावास ने बताया कि भारतीय माध्यमों के कारण ताइवान को उसकी स्वतंत्रता का उद्घोष करने तथा विश्व में झूठ फैलाने का व्यासपीठ मिला है ।
चिनी दूतावास ने कहा था कि, ‘एक-चीन’ नीति का अर्थ ऐसा है कि विश्व में एक ही चीन है । ताइवान हमारा भाग है । चीन से राजनीतिक संबंध रखने वाले सभी देशों को हमारी नीतियों का आदर करना होगा । हम भारतीय माध्यमों से आवाहन करते हैं कि वे चीन की संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता से संबंधित सूत्रों पर उचित भूमिका लें । ताइवान की स्वतंत्रता की भावनाओं को व्यासपीठ न दें और अनुचित संदेश भी प्रसारित न करें । इसका देश के और विश्व के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पडेगा ।
इसके पहले सितंबर २०२३ में भारतीय सेना के ३ निवृत्त अधिकारियों ने ताइवान की यात्रा की थी । उस पर भी चीन ने आपत्ति उठाई थी । चीन ने परामर्श दिया था कि, ‘भारत ताइवान के साथ सुरक्षा समझौता न करें ।’
हम कोई चीन की कठपुतली नहीं ! – ताइवान का प्रत्युत्तर
भारत और हम दोनों स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश हैं । इन में से कोई भी चीन की कठपुतली नहीं है, जो उसके आदेशों का पालन करेगी । चीन को अन्य देशों के साथ गुंडागर्दी करने की अपेक्षा स्वयं होकर उचित आचरण करना चाहिए ।
Neither #India nor #Taiwan is part of the #PRC & we’re not its puppets. We’re both democracies with free & vibrant presses that can’t be dictated to. #Beijing should worry about its own econ slump, not bullying its neighbors. JW https://t.co/qYRZiYClUE
— 外交部 Ministry of Foreign Affairs, ROC (Taiwan) 🇹🇼 (@MOFA_Taiwan) March 2, 2024
संपादकीय भूमिकाछोटे द्वीपों का देश ताइवान, विस्तारवादी चीन का धैर्य से सामना कर रहा है । भारत उसकी सदैव सहायता करते ही रहेगा, यह चीन को सदैव ध्यान में रखना होगा ! |
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच तनाव