
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – भव्य श्रीराममंदिर के उद्घाटन को आने वाले भक्तों की संख्या प्रतिदिन बढ रही है । इस कारण यहां के होटल का किराया और भोजन की दर में वृद्धि हुई है । यहां होटल में १ दिन के लिए कमरे का किराया ५ गुना बढा है । कुछ आलीशान कमरों का किराया १ लाख से ऊपर पहुंच गया है । विशेषता यह कि, किराए में इतनी बड़ी बढत होने पर भी होटल के आरक्षण प्रतिदिन बढ रहे हैं । २२ जनवरी को देशभर से लगभग ३ से ५ लाख लोगों के अयोध्या आने की संभावना है । अभी तक अयोध्या के अधिकांश होटल पहले से भर गए हैं और जिन होटलों में २२ जनवरी को कमरा उपलब्ध है, उनके किराए में कीर्तिमान वृद्धि हुई है ।
(सौजन्य : Business Today)
१. यहां के ‘सिग्नेट कलेक्शन’ होटल में वर्तमान में कमरे का किराया ७० सहस्र २४० रुपए है । पिछले वर्ष जनवरी में इस कमरे का किराया केवल १६ सहस्र ८०० रुपए था, अर्थात इसमें ४ गुना बढत हुई है ।
२. ‘रामायण होटल’ में १ कमरा का १ दिन के लिए ४० सहस्र रुपए में उपलब्ध है । पिछले वर्ष इसका किराया १४ सहस्र ९०० रुपए था ।
३. होटल ‘अयोध्या पैलेस’ १८ सहस्र २२१ रुपए में १ दिन के लिए १ कमरा दे रहा है । पिछले वर्ष इस होटल के १ कमरे का किराया ३ सहस्र ७२२ रुपए था ।
संपादकीय भूमिकाइस पर सरकार को नियंत्रण कर भक्तों की हो रही लूट रोकनी चाहिए, ऐसी अपेक्षा ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !