अमेरिका के ५ भारतवंशीय सांसदों का दावा !

वाशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों ने कहा है, कि यदि भारत खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के षड्यंत्र की जांच नहीं करता है, तो भारत तथा अमेरिका के संबंधों में कटुता आ सकती है । इन सांसदों के नाम हैं एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति तथा श्री थानेदार ।
१. इन सांसदों ने एक संयुक्त बयान में कहा, कि यह अत्यंत गंभीर प्रकरण है ।भारत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुन: ऐसा कभी न हो । भारत को अमेरिकी धरती पर ऐसा षड्यंत्र पुन: नहीं कर जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए ।
२. अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर प्राणघातक आक्रमण का षड्यंत्र रचा गया था । उसमें भारत का हाथ था । उस षड्यंत्र को निष्काम कर दिया गया । जून २०२३ में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के उपरांत अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के समक्ष यह तथ्य उजागर किए थे । इसके उपरांत भारत सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है । जांच-परिणाम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी । पन्नू के पास कनाडा एवं अमेरिका की नागरिकता है ।
संपादकीय भूमिकाभारतीय मूल के सांसदों को भारत विरोधी खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए तथा अमेरिका पर उसे भारत को सौंपने के लिए दबाव डालना चाहिए । ऐसा न करते हुए भारत को उन्हें यह आभास देना चाहिए कि उन्हें भारत को ऐसा सुझाव नहीं देना चाहिए ! |
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित