
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – मुंबई के भाजपा के नेता हाजी अराफत शेख ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां श्रीरामजन्मभूमि पर २२ जनवरी २०२४ को भव्य श्रीराममंदिर का उद्घाटन होगा । उसी प्रकार अयोध्या से २५ कि.मी. की दूरी पर स्थित धन्नीपुर गांव में निर्माण होनेवाली मस्जिद की नींव भी रखी जाएगी । यह भारत की सब से बडी मस्जिद होगी । इस मस्जिद का नाम ‘मुहम्मद बिन अब्दुल्ला’ होगा । यहां प्रथम नमाज-पठन मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल् सुदाईस करनेवाले हैं ।’ उनको ‘मस्जिद विकास समिति’ का अध्यक्ष बनाया गया है । श्रीरामजन्मभूमि प्रकरण पर निष्कर्ष देते समय सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को मस्जिद का निर्माण करने के लिए मुस्लिम पक्ष को ५ एकड भूमि देने का आदेश दिया था ।
अराफत शेख ने आगे कहा कि इस मस्जिद में २१ फुट ऊंचा एवं ३६ फुट चौडा विश्व का सबसे बडा कुरान रखा जाएगा । मस्जिद के परिसर में कर्करोग चिकित्सालय, विद्यालय, संग्रहालय एवं वाचनालय का निर्माण किया जाएगा । यहां शाकाहारी उपाहारगृह का निर्माण किया जाएगा; आनेवाले लोगों को निःशुल्क भोजन मिलेगा । इस मस्जिद की रचना ताजमहल से भी सुंदर दिखेगी । मस्जिद में बडे बडे फौव्वारे लगाए जाएंगे जो सायंकाल में चलते रहेंगे । इस मस्जिद में प्रत्येक धर्म के लोगों को आने की अनुमति होगी ।
संपादकीय भूमिकाइस मस्जिद से जिहादी गतिविधियां न हों, इसकी ओर सरकार को ध्यान देना होगा ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं