छत्तीसगढ-महाराष्ट्र सीमा के प्रतापपुर जंगल में लगाए फलक !

गढचिरोली (महाराष्ट्र) – छत्तीसगढ-महाराष्ट्र सीमा के प्रतापपुर जंगल में नक्सलवादियों ने २ लाल फलक लगाकर ‘हमास’ नामक आतंकवादी संगठन का समर्थन किया है । इस फलक पर लिखा है कि हमास आतंकवादी नहीं, अपितु फिलिस्तीन में बसी जनता की मुक्ति के लिए संघर्ष करनेवाला संगठन है । इसलिए नक्सलियों ने फलक लगाकर अपील की है कि वे फिलिस्तीन का समर्थन कर उनके हाथ दृढ(मजबूत) करें’ ।
छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव के समय नक्सलियों ने भाजपा के कुछ समर्थकों की हत्या की थी । तदनंतर महाराष्ट्र के गढचिरोली जिले में भी एक के उपरांत एक, तीन लोगों की हत्या की गई । इस कारण २ से ८ दिसंबर तक हिंसक गतिविधियां करनेवाले ‘पीएलजीए’ सप्ताह की पृष्ठभूमि में सीमावर्ती क्षेत्रों में भय का वातावरण है ।
संपादकीय भूमिकाआतंकवादी एवं नक्सलवादियों की अंदर से यह कैसी मिली-भगत है ? इसका एक और प्रमाण ! सरकार को नक्सलियों को पूर्णतः नष्ट करना ही उसका समाधान है ! |
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।