रूस-यूक्रेन युद्ध के समय भारत द्वारा रूस से तेल खरीदकर यूरोपीय देशों को बेचने का प्रकरण

लंदन (ब्रिटेन) – रूस-यूक्रेन युद्ध के समय भारत ने रूस से तेल खरीदा, जिससे विश्व को लाभ हुआ। यदि भारत ने तेल नहीं खरीदा होता तो तेल बाजार अस्थिर हो जाता और महंगाई बढ़ जाती । ऐसे समय में, भारत ने तेल और गैस बाजारों को स्थिर करने और मुद्रास्फीति को बढ़ने से रोकने में सहायता की । इसके लिए विश्व को भारत की आलोचना करने के बजाय भारत को धन्यवाद देना चाहिए, ऐसा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत के आलोचकों को सुनाया । वह यहां एक सम्मेलन में बोल रहे थे। यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं । इसलिए कोई भी रूस से तेल नहीं खरीद सकता । ऐसे में भारत ने इस प्रतिबंध के होते हुए भी तेल खरीदा और केवल यूरोपीय देशों को ही बेचा । इसे लेकर भारत की आलोचना हो रही है । जयशंकर उसी पृष्ठभूमि पर बोल रहे थे ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !