गुजरात आतंकवाद विरोधी दल ने की कार्यवाही !

कर्णावती (गुजरात) – गुजरात आतंकवादी विरोधी दल ने २० अक्टूबर के दिन एक पाकिस्तानी हैकर को बंदी बनाया । वह वर्ष १९९९ से भारत में रह रहा है । उसने भारतीय नागरिकता भी प्राप्त की है । उसके परिचय के भारतीयों की भी खोज की जा रही है । इसके लिए दल अनेक स्थानों पर छापे मार रहा है । पाकिस्तानी हैकर का नाम लाभशंकर दुर्योधन माहेश्वरी है । वह भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को उपलब्ध कराता था । वह गुजरात के आनंद जिले के तारापुर में रहता था । उसके पास से पैसे और सिमकार्ड जब्त किए गए हैं ।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the arrest of a Pakistani spy, Gujarat ATS SP Om Prakash Jat says, "Gujarat ATS received input from the military intelligence that a Pakistani army or a Pakistan agent is using WhatsApp on an Indian SIM Card… He was sending Remote Access Trojan… https://t.co/JvitqnyjS7 pic.twitter.com/p3a362ZreU
— ANI (@ANI) October 20, 2023
वह स्वयं को ‘आर्मी पब्लिक स्कूल’ का अधिकारी बताकर सेना के अधिकारी, साथ ही उनके परिवार वालों को व्हाट्सएप के द्वारा संपर्क करता था । संपर्क होने के उपरांत माहेश्वरी उनके मोबाइल पर ‘रिमोट एक्सेस ट्रोजन मालवेयर’ नामक संगणकीय प्रणाली द्वारा (‘वायरस’ द्वारा) स्वयं के नियंत्रण में लेता था । इस माध्यम से वह भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी चुराकर इसे पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. को भेजता था ।
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Assam Flood : असम में भीषण बाढ – ४१ लोगों की मृत्यु ।
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना