
दुबई – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया । वे ७९ वर्ष के थे । मुशर्रफ ८ माह से अस्वस्थ थे । उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था । परवेज मुशर्रफ का परिवार विभाजन से पूर्व देहली में रहता था । उनके दादा जी कर अधिकारी थे । उनके पिता भी ब्रिटिश शासन में बडे अधिकारी थे । मुशर्रफ की मां बेगम जरीन ने अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी । पुरानी देहली में मुशर्रफ परिवार का बडा बंगला था । मुशर्रफ जन्म के उपरांत वहां ४ वर्ष तक रहे । विभाजन के कारण उनका परिवार पाकिस्तान में चला गया था ।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस #ParvezMusharraf https://t.co/L2p8YGdBEF
— Hindustan (@Live_Hindustan) February 5, 2023
महाविद्यालय की शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत २१ वर्ष की आयु में परवेज मुशर्रफ पाकिस्तानी सेना में कनिष्ठ अधिकारी के रुप में भर्ती हुए । वे वर्ष १९६५ और १९७१ के भारत के साथ हुए युद्ध में सहभागी हुए थे । वर्ष १९९८ में परवेज मुशर्रफ सेना प्रमुख बने । वर्ष १९९९ में जनरल मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पद से हटाकर वे पाकिस्तान के तानाशाह बन गए । सत्ता हाथ में लेते ही नवाज शरीफ के परिवार को पाकिस्तान छोडना पडा । मुशर्रफ ने ही भारत के कारगिल पर नियंत्रण पाने के लिए वर्ष १९९९ में आक्रमण किया था ।
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar
(और इनकी सुनिए…) ‘बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समझौता नहीं करेंगे !’ – Jamaat-e-Islami
Indian Crew Hit : अमेरिकी आक्रमण में तीन भारतीय मारे गए !
Pistol Amid Debate : समाचार वाहिनी पर लाइव चर्चा के बीच पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने पिस्तौल निकाली !
Pakistan’s Atrocities On POK : पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन ! – भारत