‘तहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ को तालिबान ने बहकाया !

इसलामाबाद – पाक में कार्यरत ‘तहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (टीटीपी) आतंकवादी संगठन ने सीधे पाक की सार्वभौमिकता को चुनौती दी है । इस संगठन ने देश में समांतर सरकार और मंत्रीमंडल की स्थापना करने की घोषणा की । इस आतंकवादी संगठन ने रक्षामंत्री और शिक्षामंत्री की भी नियुक्ति की है । साथ ही राजनीतिक मामलों, फतवों, गुप्तचर और निर्माण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय होंगे ।
Tehreek-e-Taliban Pakistan challenges Pakistan’s sovereignty, declares parallel government with new cabinet https://t.co/Vh8RdvWN3W
— OpIndia.com (@OpIndia_com) January 1, 2023
इस संगठन का उत्तर पाकिस्तान के मलाकंद, गिलगीट-बाल्टिस्तान, मर्दान और पेशावर साथ ही दक्षिण पाकिस्तान के डेरा इस्लाइल खान, बन्नू और कोहट इन प्रान्तों में प्रभाव है ।
‘टीटीपी’ के रक्षा मंत्रालय का नेतृत्व मुफ्ती मुझाहिम यह आतंकवादी कर रहा है । इस आतंकवादी संगठन के पास आत्मघाती आतंकवादियों की टुकडी है । पाक के सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी कि, तहरिक-ए-तालिबान में ७ सहस्र से १० सहस्र आतंकवादी कार्यरत हैं । वर्ष २०२२ में इस आतंकवादी संगठन की ओर से पाकिस्तान के रक्षा ठिकानों पर १४८ बार आक्रमण किए गए । अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने से पाक में ‘टीटीपी’ को बल मिला है । वर्ष २०२१ में भी टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा और बलुचिस्तान में भी सैकडों बार सेना के ठिकानों पर आक्रमण किए हैं । अन्य सूत्रों द्वारा दी जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के अन्य आतंकवादी संगठनों ने भी टीटीपी से हाथ मिलाया है ।
संपादकीय भूमिका
|
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !