नगरपालिका बैठक में उपस्थित होकर साध्वी प्रज्ञासिंह की मांग

भोपाल (मध्य प्रदेश) – भोपाल नगरपालिका की बैठक में यहां की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने उपस्थित रहकर शहर के लालघाटी और हलालपुर क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग की । इसके उपरांत परीक्षण की शर्त के आधार पर यह प्रस्ताव पारित किया गया । इस समय कांग्रेस नगरसेवकों ने कहा कि, जिस स्थान पर आदिवासियों पर अत्याचार किए गए, उन स्थानों के नाम बदलने चाहिए ।
१. नगरपालिका की बैठक में सांसदों को उपस्थित रहने की अनुमति न होते हुए भी साध्वी प्रज्ञा सिंह वहां पहुंची थीं । बैठक में उन्होंने उपस्थित नगरसेवकों को उद्देशित करते हुए कहा, ‘हम इतिहास बदलेंगे और नाम भी बदलेंगे ।’ उन्होंने लालघाटी और हलालपुर का नाम बदलने की मांग की । उन्होंने हलालपुर का नाम ‘हनुमानगढी’ तथा लालघाटी का नाम ‘महेंद्रनारायण दास’ करने की मांग की ।
२. विशेषत: यह कि, साध्वी प्रज्ञासिंह ने जिस हलालपुर का नाम बदलने को कहा, उसका पहले ही ‘महंत नरहरिदास’ ऐसा नाम रखा गया है । कांग्रेस ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि शहर के सांसद और कहापौर को इस विषय में कुछ भी ज्ञात नहीं है । ऐसे में वे विकास कैसे करेंगे ?
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !