
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के ‘बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स’ की परीक्षा में गो मांस के विषय में प्रश्न पूछे जाने के उपरांत विद्यार्थियों में आक्रोश है । ‘गो मांस अर्थात क्या ? उसका वर्गीकरण कैसे किया जाता है और उसकी प्रक्रिया क्या होती है ?’, ऐसा प्रश्न पूछा गया था । (गो माता हिन्दुओं के लिए पूजनीय हैं, इसकी पूरी कल्पना होते हुए भी गो मांस के विषय में परीक्षा में प्रश्न पूछना, यह हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का जानबूझ कर किया अपमान है । इस प्रकरण में दोषियों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए, ऐसा ही धर्म प्रेमी और राष्ट्र प्रेमी हिन्दुओं को लगता है ।- संपादक) इसके उपरांत आक्रोशित विद्यार्थियों ने कुलपति और कुलसचिव को पत्र लिखकर उत्तरदायी शिक्षक, पाठ्यक्रम समन्वयक और संबंधित अधिकारी को निकालने की मांग की है । ‘ऐसा प्रश्न पूछना यह विद्यापीठ के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के सपनों के विरुद्ध है । पंडित मदन मोहन मालवीय ने निरंतर गो वंश की रक्षा के लिए काम किया है । आंदोलन करने वाले विद्यार्थियों ने कहा है कि, ऐसी स्थिति में बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय में गो मांस पर प्रश्न पूछना अयोग्य है’ । आक्रोशित विद्यार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, इस विषय में तत्काल कार्यवाही न होने पर तीव्र आंदोलन करेंगे ।
खबर मा बड़ी आग है : बीफ पर सवाल…BHU में भारी बवाल
बीएचयू में बीफ से जुड़े सवाल पूछने पर भड़के छात्र, छात्रों का कहना कि कैंपस को हिंदू विरोध की फैक्ट्री बनाने की तैयारी हो रही
देखे ये रिपोर्ट : pic.twitter.com/VczTH6cp9m
— ZEE HINDUSTAN (@ZeeHindustan_) October 20, 2022
संपादकीय भूमिकाहिन्दू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए चालू किए गए विश्व विद्यालय की परीक्षा में ऐसा प्रश्न पूछे जाना, निंदनीय है ! |
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी
Bhagwant Mann : ‘अकाल तख्त’ ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया !
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।