
देवबंद – उत्तर प्रदेश में चल रहे मदरसा सर्वेक्षण के संदर्भ में इस्लामिक शिक्षा के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद की महत्त्वपूर्ण बैठक कुछ समय पूर्व ही संपन्न हुई । इस बैठक में दारुल उलूम देवबंद ने सरकार की मदरसा सर्वेक्षण प्रक्रिया का समर्थन किया है । इसके पश्चात यह अपेक्षा है कि उत्तर प्रदेश के मदरसा सर्वेक्षण के संदर्भ में राजनीति न्यून (कम) होगी । दारुल उलूम ने बैठक में स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर बने मदरसे अवैध हैं ।
Watch | जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी Exclusive
'सर्वे कराना सरकार का हक है'- मदनी @romanaisarkhan के साथ | https://t.co/p8nVQWYM7F#Madrasa #MadrasaSurvey #HunkarOnABP pic.twitter.com/ztDeDcJiZ3
— ABP News (@ABPNews) September 18, 2022
१. मदरसा सर्वेक्षण संदर्भ में हुई बैठक के पश्चात ‘ऑल इंडिया जमियत उलेमा-ए-हिंद’ के अध्यक्ष (इस्लामी विद्वान) अर्शद मदनी ने पत्रकार परिषद (प्रेस कांफ्रेंस) में कहा कि सरकार द्वारा मदरसा सर्वेक्षण के संदर्भ में दिया हुआ आदेश योग्य है । इसमें कोई त्रुटि नहीं है । इसलिए सरकार का समर्थन करना ही चाहिए । दारुल उलूम सरकार की शिक्षा नीति के साथ है ।
२. रशीद मस्जिद, देवबंद में आयोजित इस बैठक में राज्य भर के दारुल उलूम देवबंद से संबद्ध लगभग २५० मदरसों के प्रमुखों ने भाग लिया । कार्यक्रम में पत्रकारों एवं छायाचित्रकारों (फोटोग्राफरों) को अनुमति नहीं दी गई थी । कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात दारुल उलूम की ओर से पत्रकार परिषद में पूर्ण प्रकरण की जानकारी दी गई ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !