परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की दी थी धमकी
बांदा (उत्तर प्रदेश) – यहां के ओरन भाग में एक शिक्षक ने ३ अवयस्क विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी देते हुए उन पर बलात्कार करने का प्रयत्न किया । इस घटना से विद्यार्थियों के कुटुंबियों में संतप्त वातावरण है । उन्होंने पुलिस से आरोपित शिक्षक पर कठोर कार्यवाही की मांग की है ।
उत्तर प्रदेश के बांदा में इंसानियत तो शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. #GirlMolestation #Crime #UttarPradeshhttps://t.co/LleEVTcUbL
— AajTak (@aajtak) June 22, 2022
ये ३ छात्राएं गांव के मिडल स्कूल में पढाई करने का बताया जा रहा है । आरोपित शिक्षक ने एक-एक करके तीनों को विद्यालय के कमरे* में बुलाया और विनयभंग करने का प्रयत्न किया । लडकियों ने विरोध करने पर शिक्षक ने उन्हें परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी दी । शिक्षक ने उनसे कहा कि ‘यह बात घर पर भी नहीं बताना ।’ ये तीनों छात्राएं सहेलियां हैं और उनकी आयु १२ वर्ष है । लडकियों ने घर जाकर सम्पूर्ण प्रकरण घरवालों को बताया । उसके पश्चात कुटुंबीय विद्यालय पहुंचे । तब उस शिक्षक ने उन्हें धमकाकर वहां से बाहर निकाला । उस पर कुटुंबियों ने पुलिस थाने जाकर परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट करवाया । पुलिस ने आश्वस्त किया कि ‘आरोपी पर कार्यवाही की जाएगी ।’
संपादकीय भूमिकानैतिकता का कितना अध:पतन हुआ, यही इससे स्पष्ट होता है । अब तक के शासनकर्ताओं ने जनता को साधना सिखाकर वह करवाकर ली होती, तो आज यह स्थिति न आती ! ये स्थिति धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्र अपरिहार्य करती है ! |

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !