डूबता जहाज है कांग्रेस! – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर

पाटलिपुत्र (बिहार) – प्रसिद्ध राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने “कांग्रेस एक डूबता जहाज है। कांग्रेस स्वयं को नहीं सुधारेगी और हमें डुबो देगी।” ऐसे शब्दो में टिप्पणी की। उन्होंने घोषणा की कि वह भविष्य में कांग्रेस के साथ काम नहीं करेंगे।

सौजन्य: टाइम्स नाउ

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि साल २०११ से २०२१ तक मैंने ११ चुनावों में काम किया।
इनमें से मुझे केवल २०१७ के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में पराजय स्वीकारनी पड़ी थी, जिसमें मैंने कांग्रेस के लिए काम किया था। तब कांग्रेस को हारना पड़ा था। तब से मैंने उनके साथ काम नहीं करने का निर्णय लिया। इन लोगों ने मेरा ‘रिकॉर्ड’ भी खराब किया है।