
नई देहली – रेल के नए नियम के अनुसार रात्रि में यात्रा करते समय कोई भी यात्री चलभाष (मोबाइल) पर ऊंची आवाज में बात नहीं कर सकेगा । इसके साथ ही वह ऊंची आवाज में गीत भी नहीं सुन सकेगा । यदि अन्य यात्रियों द्वारा इस प्रकार का आरोप किया जाता है, तो संबंधित यात्रियों पर कार्यवाही की जाएगी । आवाज करना अथवा ऊंची आवाज में बात करना इत्यादि आरोप लगाए जाने से रेल कर्मचारियों को घटनास्थल पर जाकर समस्या का समाधान करना पडेगा । यदि इस पर समाधान नहीं निकलता, तो उसका संपूर्ण दायित्व रेल कर्मचारियों पर होगा । रेल बोर्ड द्वारा सर्व विभाग के महाव्यवस्थापकों को इस संदर्भ में आदेश जारी कर नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए हैं ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !