
अलीगढ (उत्तरप्रदेश) – अलीगढ में युवा क्रांति मंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में ध्वनिक्षेपक पर हनुमान चालीसा का पठन किया । इस मंच का कहना है कि ‘इससे पूर्व ही हमने प्रशासन को मस्जिदों पर स्थित भोंपू निकालने के लिए निवेदन दिया था; परंतु इस पर कोई निर्णय न होने से ही हमने हनुमान चालीसा का पठन किया ।’
अलीगढ़ में ABVP की ओर से 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगी गई है. #Aligarh #ABVP #HanumanChalisa #Loudspeakershttps://t.co/bG2YzZZcRV
— ABP News (@ABPNews) April 15, 2022
१. युवा क्रांति मंच के शिवांग तिवारी ने कहा, ‘‘प्रत्येक चौक पर ध्वनिक्षेपक (लाउडस्पीकर) लगाकर हनुमान चालीसा सुनाएंगे । प्रातः ५ और सायंकाल ५ बजे वह सुनाई जाएगी । इसी समय मस्जिदों के भोंपुओं से अजान सुनाई जाती है । उसी समय हमारे हनुमान चालीसा पठन का आरंभ होगा । हम हनुमान चालीसा पठन एवं आरती करनेवाले हैं ।
२. अलीगढ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप की) ओर से चौक पर ध्वनिक्षेपक लगाकर हनुमान चालीसा पठन करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है । अभाविप के बलदेव चौधरी ने चेतावनी दी है कि ‘यदि प्रशासन अनुमति नहीं देता अथवा कोई उचित कारण नहीं देता, तो हम १९ अप्रैल को अनुमति के बिना ध्वनिक्षेपक पर हनुमान चालीसा बोलनेवाले हैं ।’
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश