|

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल राज्य के नदिया में एक १४ वर्षीय लडकी का सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई है । लडकी के परिवार द्वारा इसके लिए तृणमूल कॉग्रेस के पंचायत सदस्य ब्रज गोपाल गोला के २१ वर्षीय लडके पर आरोप करने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है । आरोपी और उसके मित्रों ने लडकी का सामूहिक बलात्कार किया, ऐसा परिवार के सदस्यों का कहना है । तृणमूल कॉंग्रेस की अध्यक्षा और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने इस मामले पर शंका उपस्थित की है । उन्होंने कहा कि, जिस लडकी का बलात्कार हुआ था, वह गर्भवती थी क्या या यह प्रेम का मामला था या वह बीमार थी, यह आपको कैसे पता ? यदि दोनों प्रेम संबंध में थे, तो हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं ? यह उत्तरप्रदेश नहीं है कि, मै लवजिहाद के नाम पर ऐसा करुंगी । (अत्यंत असंवेदनशील ममता बैनर्जी का जनताद्रोही विधान ! राजनीति करने की अपेक्षा लडकी को न्याय मिलना चाहिए ! बलात्कार से संबंधित ऐसी मानसिकता रखने वाली बैनर्जी के राज्य में पीडित परिवार को न्याय मिलेगा, इसकी तनिक भी संभावना नहीं, यह सत्य है ! – संपादक)

१. ममता बैनर्जी ने इस विषय में अनेक प्रश्न उपस्थित किए । उन्होंने आगे कहा कि, इस लडकी की ५ अप्रैल २०२२ के दिन मृत्यु हुई और इस घटना के विषय में पुलिस को १० अप्रैल को बताया गया । ५ अप्रैल को उसकी मृत्यु हुई और शिकायत हुई, तो घटना के दिन उसके परिवार के लोग पुलिस के पास क्यों नहीं गए ? उन्होंने मृतदेह का अंतिम संस्कार किया । अब पुलिस को साक्ष्य कहां से मिलेंगे ? इस मामले में बाल आयोग बलात्कार और हत्या की जांच करेगा ।
२. ‘इस मामले की सी.बी.आई. जांच करवानी चाहिए’, ऐसी प्रार्थना लडकी के परिवार ने कोलकाता उच्च न्यायालय में की है । इसपर ममता बैनर्जी ने असहमति जताई । उन्होंने कहा कि, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, आसाम आदि राज्यों में होने वाली हत्याओं की जांच सी.बी.आई. करती है क्या ? आप (भाजपा) सी.बी.आई. और ई.डी.का प्रयोग कर कितनी साजिश रचते हैं, इसकी हमें परवाह नहीं । ऐसा न समझें कि हम दुर्बल हैं !
३. परिवार के सदस्यों ने बताया कि, उनकी लडकी ९ वीं कक्षा में पढती थी । ४ अप्रैल को वह एक जन्मदिन समारोह में सहभागी होने के लिए आरोपी के घर गई थी; परंतु वह जब वापस घर लौटी, तब उसकी स्थिति विकट थी । लडकी के शरीर से बडी मात्रा में रक्त बह रहा था । उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था, उसे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई । आरोपी और उसके मित्रोें ने लडकी का सामूहिक बलात्कार किया ।
४. इस घटना के ४ दिनों बाद लडकी के परिवार ने पुलिस थाने में आरोपी के विरोध में शिकायत की । परिवार का आरोप है कि, तृणमूल कॉंग्रेस के स्थानीय नेता के दबाव में पुलिस ने लडकी का मृत्यु प्रमाणपत्र न देकर उसका अंतिम संस्कार किया ।
५. ममता बैनर्जी के वक्तव्य पर भाजपा के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने टिप्पणी की है । उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री चुनने के निर्णय का जनता को पुन: विचार करना चाहिए । यदि लडकी के परिवार को सी.बी.आई. जांच चाहिए, तो हम उनका साथ देंगे ।
Rewa Beef Smuggling Arrests : रीवा (मध्यप्रदेश) में गो-तस्करी करने वाली २ मुस्लिम बहनों को ग्रामीणों ने पकडा
Ram Mandir Donation Theft : चंपत राय, अनिल मिश्रा एवं गोपाल राय ३ दिनों के भीतर अयोध्या छोडें ! — ‘अयोध्या बार असोसिएशन’ ने दी समय सीमा
Nasrapur Case : नसरापुर प्रकरण के दोषी भीमराव कांबले को मृत्यु आने तक फांसी का दंड
अचलपुर (जिला अमरावती) स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर संस्थान की १० करोड रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जाधारी का दावा निरस्त !
Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I