शतकों वर्षों से आरंभ रही तीर्थ यात्रा को पुनरुज्जीवित करने का किया जा रहा हैं प्रयत्न !
| मन्दिरों के निर्माण के साथ, उनका रक्षण होने के लिए, जिहादी आतंकवादियों के विरुद्ध प्रभावी उपाय करना आवश्यक है । इसके लिए, केन्द्र सरकार को प्रयत्न करना चाहिए ; ऐसी हिन्दुओं की इच्छा है ! – संपादक |

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – शारदा पीठ, कश्मीरी हिन्दुओं के श्रद्धा का प्रतीक है । पाकव्याप्त कश्मीर में, प्राचीन शारदा माता का प्राचिन मन्दिर अभी मलबे में है । उसके सम्मुख, कश्मीर के भारत-पाक नियन्त्रण रेखा के समीप, टीटवाल (कुपवाडा) विभाग के किशनगंगा खाई के किनारे पर माता शारदा देवी के मन्दिर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है । ‘शारदा बचाव समिति’ की ओर से यह निर्माण कार्य हो रहा है । इस समिति के अधिकारियों ने इस सन्दर्भ में जानकारी दी । इस मन्दिर का निर्माण शतकों वर्षों से आरंभ, तीर्थ यात्रा को पुनरुज्जीवित करने हेतु किया जा रहा है । यह यात्रा इसके पूर्व पाकव्याप्त कश्मीर में स्थित शारदा पीठ में होती थी । जिस स्थान पर यह निर्माण कार्य हो रहा है, वहा पर शारदा पीठ को जानेवाले श्रद्धालु विश्राम करते थे ।
समिति के प्रमुख रविन्द्र पन्डिता ने स्पष्ट किया है, ‘शारदा मन्दिर जहां निर्मित हो रहा है, वहां पर पूजा की गई है । इसमें देश के विभिन्न भागों के कश्मीरी पन्डित भी सहभागी हुए थे । दिसम्बर २०२१ में, इस मन्दिर के योजना कि आधारशिला रखी गई थी । मन्दिर की संकल्पना तथा आकार को दक्षिण श्रृंगेरी मठ से अनुमति मिली है । मन्दिर में लगनेवाले ग्रेनाइट के पत्थर का शिल्पकार्य, कर्नाटक के बिदादी में आरम्भ हुआ है । हमने अनेक बार केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि, पाकिस्तान सरकार से सम्पर्क कर शारदा पीठ महामार्ग (कॉरिडोर) बनाया जाए । यह मार्ग बनने पर उसका लाभ जम्मू-कश्मीर ही नहीं, अपितु पाकव्याप्त कश्मीर के लोगों को भी होगा । यहां बडी संख्या में श्रद्धालु तीर्थयात्रा करने आएंगे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।