
कीव (युक्रेन) – रशिया के आक्रमण में विश्व का सबसे बडा मालवाहक विमान जलकर खाक हुआ । युक्रेन के ‘अॅटोनोव-२२५ म्रिया’ यह विश्व का सबसे बडा मालवाहक विमान है । यह विमान युक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक होस्तोमील हवाईअड्डे पर खडा किया गया था । यहां रशिया ने हवाई आक्रमण कर यह विमान नष्ट किया ।
यह विमान लगभग ८४ मीटर लंबा, तो १८ मीटर उंचा था । इसके अन्दर विविध सामान रखने के लिए लगभग ४३ मीटर लंबी, ६.४ मीटर चौडी और ४.४ मीटर उंची इतनी बडी जगह थी । २५० टन से अधिक वजन लेकर उडने की इस विमान की क्षमता थी । इस विमान ने सितंबर २००१ में ४ तोपें लेकर आकाश में उडान भरी थी । इसका कुल वजन लगभग २५३ टन था । किसी विमान द्वारा सबसे अधिक वजन लेकर उडने का यह विश्व का अब तक का रिकॉर्ड है ।
Russia's troops battling on an airstrip near Kyiv today destroyed the world's largest aeroplane, Ukraine's Foreign Minister Dmytro Kuleba said#RussiaUkraineConflict #UkraineUnderAttackhttps://t.co/1mjNj2Zd6t
— WION (@WIONews) February 28, 2022
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump