|
स्वतंत्रता के ७४ वर्षों के पश्चात भी, बिहार जैसे राज्य में आधी से अधिक जनसंख्या दरिद्र है, यह अब तक के सर्वदलीय शासकों के लिए लज्जाजनक है ! – संपादक

नई देहली – नीति आयोग के दरिद्रता सूचकांक ब्योरे के अनुसार, बिहार में ५१.९१ प्रतिशत जनसंख्या दरिद्र है । यही अनुपात झारखंड में ४२.१६ प्रतिशत है तथा उत्तर प्रदेश में ३७.७९ प्रतिशत है । मध्य प्रदेश में ३६.६५ प्रतिशत एवं मिजोरम में ३२.६७ प्रतिशत जनसंख्या गरीब हैं । महाराष्ट्र दरिद्रता में १७ वें स्थान पर है एवं राज्य की कुल जनसंख्या के १४.८५ प्रतिशत लोग दरिद्र हैं । इसके पश्चात, तेलंगाना में १३.७४ प्रतिशत, कर्नाटक में १३.१६ प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में १२.३१ प्रतिशत तथा हरियाणा में १२.२८ प्रतिशत जनता दरिद्र हैं । तमिलनाडु में ४.८९ प्रतिशत, सिक्किम में ३.८२ प्रतिशत तथा गोवा में ३.७६ प्रतिशत जनता दरिद्र हैं । केरल राज्य दरिद्रता में अंतिम स्थान पर है, जिसकी जनसंख्या के केवल ०.७१ प्रतिशत लोग दरिद्र हैं ।
In its first Multidimensional Poverty Index (MPI) report released on Friday, the Niti Aayog said Bihar, Jharkhand and Uttar Pradesh were found to be the poorest states in the countryhttps://t.co/4NyBNRhT5n
— Hindustan Times (@htTweets) November 26, 2021
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !