‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति’ की जिलाधीश से मांग !

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – यहां भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर स्थित ईदगाह मस्जिद, भगवान कृष्ण के मूल गर्भगृह पर निर्माण की गई है । औरंगजेब ने यहां का श्रीकृष्ण मंदिर गिरा कर ईशगाह मस्जिद का निर्माण कराया, तब से यहां कभी भी नमाज पठण नहीं किया गया था ; परंतु, विगत कुछ दिनों से यहां दिन में ५ बार नमाज पठण किया जा रहा है । ऐसा कर, यहां का सद्भाव बुरा करने का जानबूझ कर प्रयास किया जा रहा है । इसलिए, ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति’ के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर यहां चल रहा नमाज पठण बंद करने की मांग की है । इस अवसर पर, महामंडलेश्वर चित्त प्रकाशनानंद, सच्चिदानंद दास, देवानंद महाराज, सुरेशानंद परम हंस, स्वामी ब्रह्मचैतन्य मनमोहन दास, प्रदीपानंद महाराज, अधिवक्ता संगीता शर्मा एवं जितेंद्र सिंह उपस्थित थे ।
‘श्रीकृष्ण मंदिर पर बने ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ने पर लगे रोक, मंदिर के चिह्नों को मिटा रहे मुस्लिम’: DM को हिंदू पक्ष ने लिखी चिट्ठी#Mathura https://t.co/XaadaGohW6
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) November 25, 2021
अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, “औरंगजेब द्वारा श्रीकृष्ण मंदिर को ईदगाह मस्जिद परिवर्तित करने के पश्चात भी अब तक दीवारों पर शंख, चक्र आदि चिन्ह स्पष्ट दिखाई दे रहे थे ; परंतु, अब मुसलमान पक्ष जान-बूझकर ये संकेत नष्ट करने का प्रयास कर रहा है । इसीलिए, यहां हो रहा नमाज पठण बंद करना आवश्यक है ।”
६ दिसंबर को ईदगाह मस्जिद जाकर करेंगे भगवान कृष्ण का अभिषेक !
वहीं दूसरी ओर, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ६ दिसंबर को ईदगाह मस्जिद जाकर, भगवान कृष्ण का अभिषेक करने का निर्णय किया है । हिन्दू महासभा ने स्पष्ट किया है कि, “वहां बिना किसी तोड-फोड के एवं शांतिपूर्ण पद्धति से अभिषेक किया जाएगा ।”
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।