पाक अधिग्रहित कश्मीर के राजनीतिक दलों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मांग की !
|

जेनेवा (स्विट्जरलैंड) – यहां के संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के मुख्यालय के बाहर पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किए । पाकिस्तान ने पाक अधिग्रहित कश्मीर में आतंकियों के लिए प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र बनाए हैं । इन कार्यकर्ताओं ने ये केंद्र बंद करने की मांग की । विरोध प्रदर्शन ‘यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी’, ‘स्विस कश्मीर ह्यूमन राइट्स’ एवं ‘जम्मू एंड कश्मीर इंटरनेशनल पीपुल्स एलायंस’, इन संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए थे । इस समय कार्यकर्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र को एक निवेदन भी दिया ।
PoK activists demand Pakistan to dismantle terror camps in occupied region#PoK #Terrorists https://t.co/nqPJj3qMuZ
— Catch News (@CatchNews) September 26, 2021
पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर के शरणार्थी नेता सरदार शौकत अली कश्मीरी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने हम पर अत्याचार किए हैं । पाकिस्तान का हम पर से अधिकार हटा देना चाहिए । हमारी संस्कृति को हानि पहुंचाई जा रही है । न केवल पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर, गिलगित एवं बाल्टिस्तान, और बलूचिस्तान तथा सिंध प्रांतों के लोग भी पाक द्वारा पीडित हैं । हम पाकिस्तान से भयभीत नहीं है । हम अपने ऐतिहासिक मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे ।
France Supports India : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्यता मिले – फ्रांस
Pakistan Sikh Murder : पाकिस्तान के गुरुद्वारे में घुसकर सिख सेवादार दंपति की हत्या
चीन ने भारत के साथ लिपुलेख दर्रे के उपयोग संबंधी समझौता किस आधार पर किया ?
बांग्लादेश के शिवगंज जिले का नाम बदलकर ‘महास्थान’ होगा ।
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !