|

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – यहां के प्रसिद्ध श्री डासना देवी मंदिर में बिहार के साधु, साथ ही मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के सहकारी नरेश आनंद सरस्वती पर प्राणघातक आक्रमण किया गया । इसमें गंभीर रुप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है । इस आक्रमण के पीछे का कारण अभी समझ में नहीं आया है । इसके पहले महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती पर आक्रमण करने के लिए २ धर्मांधों के संदेह की स्थिति में मंदिर में आने की घटना हुई थी । इस पर मंदिर को पहले से ही पुलिस सुरक्षा है । (ऐसा है, तो पुलिस सोती है क्या ? – संपादक)
१. अज्ञात आक्रमणकर्ता मंदिर की सुरक्षा दीवार लांघकर मंदिर परिसर में घुसा । उसने चाकू से आनंद सरस्वती पर आक्रमण किया ,ऐसा कहा जा रहा है । यह घटना भोर में ३.४५ के आसपास हुई । नरेश आनंद सरस्वती एक कार्यक्रम के लिए बिहार के समस्तीपुर से श्री डासना देवी मंदिर आए थे । वे मंदिर परिसर में खुले में ही सो रहे थे । तब यह आक्रमण किया गया है ।
२. पुलिस ने घटना की जांच चालू की है । सी.सी.टी.वी. का वीडियो खंगाला जा रहा है । आक्रमण करने के लिए व्यक्ति बाहर से आया था कि आसपास के ही किसी ने आक्रमण किया, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है ।
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !
Temple Land Protection Movement : राजस्वमन्त्री चन्द्रशेखर बावनकुळे की घोषणा : ‘देवस्थान इनाम उन्मूलन प्रारूप अधिनियम २०२६’ को स्थगिती !
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
दिल्ली के मंदिरों को निशाना बनाने की तैयारी में लगे ९ व्यक्ति गिरफ्तार !
मेरठ (उत्तरप्रदेश) : गदा खान ने बकरीद पर दुर्गा मंदिर में पकाया बकरे का मांस !
Durgadi Fort Thane : ठाणे जिले का दुर्गाडी किला ‘दूसरी भोजशाला’ !